फिरोज खान ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने विधानसभा चुनाव की मतगणा के बाद ठीक बाद जिले में एसडीएम का फेरबदल किया जिसमे सोंडवा एसडीएम पद पर रह चुके संजीव कुमार पाण्डे को चंद्रशेखर आजाद नगर मे पदस्थ किया गया। बुधवार देर शाम एसडीएम एसके पाण्डे ने पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज के दौरान एसडीएम एसके पाण्डे ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजना गरीब तबके तक पहुंचे। खासकर शासकीय राशन दुकान पर मिलने वाला अनाज हर उपभोक्ता को मिले। यदि किसी कर्मचारी-अधिकारी द्वारा कोताही बरती तो कार्रवाई की जाने की बात कही। वही इससे पहले चशे आजाद नगर एसडीएम विजय मंडलोई को जोबट पदस्थ किया गया। Post navigation अध्यापक सह संविदा शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्या और मांगों को लेकर दिया ज्ञापन स्वागत रैली में उमड़ा जनसैलाब : विधायक मुकेश पटेल ने कहा, जनता मेरी विधायक मैं जनता का सेवक