पियुष चन्देल, अलीराजपुर == क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल गुरुवार को विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार ग्राम फुलमाल पहुंचे। फुलमाल पहुंचने पर विधायक पटेल का ग्राम वासियों ने उत्साह से स्वागत किया इस दौरान विधायक पटेल के स्वागत में ग्राम के मुख्य मार्ग पर स्वागत रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्वागत रैली का समापन मैदान पर हुआ जहां पर सभा रखी गई। सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि जनता ने मुझे जिस आशा और विश्वास के साथ चुना है मैं उस पर खरा उतरुंगा ।मैं जनता का सेवक हुं, विधायक नहीं, जनता ही मेरी विधायक है ।पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में जो वादे चुनाव के पूर्व किए थे, उसे हर हाल में पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहेगी। पटेल ने कहा कि मैं आप सभी ग्राम वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा तथा फुलमाल क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उसके निराकरण के लिए मैं पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। सभा को अन्य कई ग्रामीण नेताओं ने भी संबोधित किया। फूलमाल रैली में ओम सेठ, खुर्शीद दीवान, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल, चतर सिंह, सोनू वर्मा, समसेर पटेल, गवर सिंह, भुवन भाई , विशु भाई, झमराला भाई, सुनील, उदय सिंह, अरविंद पटेल सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation कलेक्टर ने एसडीएम संजीवन पांडे का किया फेरबदल, अब होंगे चंद्रशेखर आजाद नगर के एसडीएम, लिया चार्ज झाबुआ ओर अलीराजपुर के कलेक्टर बदले गये ; सक्सेना होगे होशंगाबाद तो मिश्रा होंगे सिहोर कलेक्टर