पियुष चन्देल, अलीराजपुर ===== अलीराजपुर जिले के अध्यापक सह संविदा शिक्षक संघ ने संघ के जिला अध्यक्ष राजेश आर. वाघेला के नेतृत्व में अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ के द्वारा जिला प्रशासन को विधानसभा चुनाव 2018 के सफल क्रियान्वयन, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बधाई प्रेषित की गई। इसके साथ ही ज्ञापन में अध्यापकों की विभिन्न समस्या जैसे छठवें वेतनमान की प्रथम किश्त का सात माह पश्चात भी अभी तक नही देना, अध्यापकों की क्रमोन्नति के आदेश आज दिनांक तक जारी ना होना, विद्यालय में प्राथमिक स्तर के छात्र छात्राओं को अभी तक गणवेश उपलब्ध न करवाना तथा अध्यापकों की सर्विस बुक का निर्धारण समय सीमा मे नहीं होना आदि का उल्लेख किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर. वाघेला ने बताया की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण न होने की दशा में संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। Post navigation सहयोग संस्था व श्रीकृष्ण हास्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 23 दिसम्बर को कलेक्टर ने एसडीएम संजीवन पांडे का किया फेरबदल, अब होंगे चंद्रशेखर आजाद नगर के एसडीएम, लिया चार्ज