अलीराजपुर। नगर में सक्रिय पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा संचालित सहयोग गार्डन में आगामी 23 दिसंबर रविवार को श्री कृष्ण हास्पिटल करमसद और सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 9 से सायंकाल 4 बजे तक रहेगा। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परीक्षण व उपचार किया जाएगा। जिसमें अस्थि रोग, सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री रोग, नाक, कान गले व नेत्र रोग के विषेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। शिविर में पंजीयन के लिए नागरिकगण संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित, कैलाश कमेड़िया, जानकीवल्लभ कोठारी, आषुतोष पंचोली, जोहर अनीस भारमल मेडिकल, अनवर भाई दबुक, आजादनगर में अब्बास भाई राज सायकल व सोंडवा में हातिम भाई सोंडवावाला से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकते है। श्री कृष्ण हास्पिटल की ओर से प्रबंधक आनंद उपाध्याय भी आलीराजपुर आकर शिविर की तैयारियों में जुट चुके है। सहयोग संस्था ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील नागरिकों से की है। Post navigation विजय जुलूस में बोली विधायक कलावती भूरिया, क्षेत्रवासियों को डरने की जरूरत नहीं, गांव-फलियों के अधूरे कार्य पूरे होंगे, अधिकारी-कर्मचारी सुधारे कार्यशैली अध्यापक सह संविदा शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्या और मांगों को लेकर दिया ज्ञापन