अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- बरझर पंचायत को ओडीएफ करने के लिए शिक्षक कर रहे हैं। प्रतिदिन मॉर्र्निंग फॉलोअप करने के कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश के बाद आजाद नगर के जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित फॉलोअप करते देखा जा सकता है, जिसके चलते नियमित रोज ओडीएफ टीम बनाकर शिक्षक व कर्मचारीगण ग्राम पंचायत के फलिए फलिए मे घूम कर जागरूक कर ग्रामीणों को खुले में शौच ना करने की समझाइश दे रहे हैं। आज बरझर शाउमावि के प्राचार्या सक्सेना ओडीएफ टीम के साथ बरझर पंचायत के तम्बोलिया फलिया, रातिघाटी फलिया, डामरा फलिया, हरिजन बस्ती में मॉर्निंग फॉलोअप पर निकले। इस दौरान उन्होंने फलिए में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच ना करने की समझाइश दी व अपने घरों पर शौचालय नहीं होने पर निर्माण करवाकर शौचालय में ही शौच करने के फायदे गिनाए। ओडीएफ टीम में प्राचार्या एके सकसेना, शिक्षक सलीम खान, नानिया सोलंकी, समसु, भूरिया भाबर, रामसिह राठोर व शिक्षकगण शामिल थे। Post navigation अंधविश्वास, डाकन प्रथा व जादू टोना पर पुलिस अधीक्षक का नवाचार, जन जाग्रति अभियान चलाकर ग्रामीणों को दे रहे समझाइश 23 फरवरी से 1 मार्च तक भीलांचल के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में कहां-कहां रहेगी धूम, जानने के लिए क्लिक करे