लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया माँ अंबिका माता सांस्कृतिक मेले में जिला कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन पहुँचे। जहाँ उन्होंने मेले का निरीक्षण किया, साथ ही मेले में ट्रेन में बैठकर झूलो का आनंद लिया। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेले में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित खिलाडीयो का उत्साहवर्धन किया गया। इसी दौरान कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया गया। आयोजन में एस डी एम अनिल कुमार राठौर, एस डी ओ पी पुलिस सोनू डाबर पेटलावद थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल आदि अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत, सरपंच रामकन्या संजय मखोड, उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह परिहार, वरिष्ठ भा ज पा नेता अजय जैन, जनपद सदस्य सोहन डामोर, अशोक लोदावरा, विपिन शर्मा, अभिनव राठोर, मंथन परमार, घनश्याम माहेश्वरी, सोहन गरवाल आदि भी उपस्थित थे। स्थानीय समस्याओ एवं मांगो से कराया अवगत वरिष्ठ भा ज पा नेता अजय जैन,ब्रजभूषण सिंह परिहार एवं मीडिया कर्मी लोकेन्द्र चाणोदिया द्वारा बामनिया नगर की समस्याओं से जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिसमे बामनिया स्वास्थ केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनाया जाए। पुलिस चौकी की पुलिस थाने में तबदील किया जाए,ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया जाए। आदि समस्याएं एवं मांगे रखी गई। Post navigation पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से कटे बुजुर्ग दंपति रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत