मुकेश परमार, झाबुआ अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई कलावती भूरिया का झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पद से कमिश्नर इंदौर को दिया गया इस्तीफा विधि समत प्रक्रिया एवं निर्धारित प्रारूप में दिया हुआ मानकर इंदौर कमिश्नर राघवेंद्रसिंह ने स्वीकार कर लिया है। कमिश्नर ने अपने आदेश में लिखा कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 37 (2) में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। इस्तीफे के स्वीकृति के प्रति झाबुआ जिला प्रशासन समेत राज्य शासन को भी भिजवा दी गई है। गौरतलब है कि कलावती भूरिया विगत लगातार 18 वर्षों से झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष रही तथा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 6 से निर्वाचित हुआ करती थी। अब पद रिक्त हो जाने के बाद मौजूदा 14 जिला पंचायत सदस्यों में से किसी एक को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए फिलहाल चुना जाएगा, जो कि अनुसूचित जनजाति का रहेगा। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation ठंड के चलते झाबुआ कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी किए, नया समय जानने के लिए पढि़ए यह खबर दो गौहत्यारों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, हिंदू संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग