शिवा रावत, सोंडवा सोंडवा खंड के सोंडवा मंडल में हिंदू सम्मेलन समिति, सोंडवा मंडल के तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व नगर में निकाली गई विशाल कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय और भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जिसमें मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भजन-कीर्तन, जयघोष एवं धार्मिक नारों से संपूर्ण नगर गूंज उठा। मुख्य सम्मेलन में परम पूज्य श्री श्री 1008 उत्तम स्वामी जी महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त हुआ। महाराज जी ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति, हिंदू एकता एवं सामाजिक संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके वचनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धार विभाग प्रचारक दिनेश जी तेजर ने जनजातीय समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए हिंदू समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया। वहीं जीवा पब्लिक स्कूल की संचालिका राधा सस्तीया जी ने हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों, परंपराओं एवं संस्कारों पर प्रभावशाली विचार रखे। सम्मेलन मंच पर ब्रह्माकुमारी प्रतिभा दीदी, शिव पंथ के गुड़ा महाराज, गायत्री परिवार के भगत ठुमालिया जी, भड़दा भगत, जय गुरु देव संघ के सूरसिंह आवास्या, सोंडवा पटेल खुमानसिंह, बयडिया पटेल श खुमला सहित अनेक संत, धर्मगुरु एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने धर्म जागरण, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यकृम के अतं मे भारत माता की आरती उतारी गई,, कार्यक्रम में सोंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हिंदू सम्मेलन समिति, सोंडवा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। सम्मेलन ने क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान की। Post navigation सिंचाई के लिए बोरी बंधान कर जल संग्रह किया हरिद्वार में सोंडवा के आदिवासी दल का ढोल-मांदल और घांगवी के साथ देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति