भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर मुमुछु कुमारी परिधि के परम पथ प्रस्थान पावन प्रसंग पर नगर के सभी समाज बंधुओ ने व जैन समाज की महिलाओ ने कतारबद्ध होकर कलश यात्रा निकाली। गुरुजनों का आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया गया। राजमल जैन के निवास स्थान पर सभी भक्त जनों का स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई व हर जगह गुरुदेव का स्वागत अभिनंदन अक्षत की वर्षा नगरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के समाज सेवी हरीश त्रिवेदी छन्नू प्रसाद अग्निहोत्री भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा नगर पंचायत पार्षद मनोज देवड़ा भूपेन्द्र डावर धर्मेंद्र जायसवाल दिलीप भूरिया चट्टान सुभाष ठाकुर जयंत जैन विशाल अरोड़ा विजय जैन हनी गुप्ता सुमित जैन सुरेश ठाकुर कुलदीप बसेर मनीष शुक्ला गजेन्द्र बेस व सभी समाज बंधुओ ने मिलकर गुरुदेव के आगमन पर स्वागत कर अपने आप को गौरवित कर खुशी महसूस कर रहे थे व बड़े हर्षोल्लास से स्वागत वंदन किया। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया पतंग लूटने के चक्कर में हादसों का शिकार न हो जाए इसलिए बच्चों को बांटी पतंग और डोर