भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन रखा गया । योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार के तहत योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया ।इस अवसर पर एसडीएम आरएस यादव,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी,सीईओ दिनेश उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य शाह, कन्या उमावि प्रभारी लाल सिंह बामनिया, कृषि विभाग से एसएडीओ मानसिंह चंगोड़ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी,अधिकारीगण व स्कूली छात्र-छात्राओं से उपस्थित थे। सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी द्वारा किया। अभ्यास कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने माना। Post navigation नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटाया कलश यात्रा निकालकर की गुरुजनों की अगवानी, स्वागत अभिनंदन किया