घायल हत्यारा पिता अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव मे देर रात पिता ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चांदपुर थाने क्षेत्र में कल मंगलवार देर रात करीब 7 बजे पिता व बेटे की बीच घर के काम को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए बेटे अगरसिंह भीलाला ने पिता भारतसिंह को तीर मार दिया, फिर क्या था पिता भारतसिंह के हाथ में धारदार हथियार था बेटे अगरसिंह की गर्दन पर दे मारा एक ही वार से घटना स्थल पर अगरसिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी चांदपुर थाना प्रभारी एमके रघुवंशी को लगी। वे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मृतक अमरसिंह को जिला अस्पताल अलीराजपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया व तीर लगने से घायल पिता को अलीराजपुर जिला चिकित्सालय भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल हत्यारे पिता को इलाज के लिए छोटा उदयपुर रैफर कर दिया है। Post navigation डकैती का पर्याय बन चुके 30 हजार का इनामी डकैत मलखान की गिरफ्तारी से जिले में हर्ष एसडीएम की छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में हडक़ंप