झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद थान्दला के नवनियुक्त अध्यक्ष बंटी डामर ने विधिवत प्रारम्भ किया। गौरतलब है कि निर्वाचन एवं लगातार अनेक त्योहार आने की वजह से लंबे समय से निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब भाजपा की नई नगर परिषद अस्तित्व में आते ही तीव्र गति से सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। अध्यक्ष बन्टी डोमर ने बताया कि एक करोड़ लागत से बनने वाले नालों में सुतरेटी चौराहा से रोड के दोनों ओर पुराने नगर पंचायत थान्दला तक बनेगा। इसी प्रकार शांतिनगर कालोनी तथा एक नाला नदी के किनारे गंदे शहरी पानी की निकासी हेतु इस प्रकार चारों नालों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर उपाध्यक्ष नगर परिषद मनीष बघेल, पार्षदगण असगर अली पटवारी, लक्ष्मण राठौर, गजेन्द्र चौहान, पीटर बबेरिया, संदीप उपाध्याय, मीकू भाबोर, विकास रावत, सब इंजीनयर पारसिंग पारगी अभिषेक उपस्थित थे। Post navigation ईमानदारी के साथ कार्यकर्ता अपना कार्य करे तो कोई भी ताकत भाजपा को पराजित नहीं सकती : चावड़ा ब्रिज तैयार-भूमि अधिग्रहण अभी तक नहीं, बायपास का काम अटका