जीवन राठौर, सारंगी सारंगी चौकी के गांव बाछीखेड़ा में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक का नाम पारस पिता सुरेश भाबर उम्र 21 वर्ष है। वह 2 सितंबर को सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया है कि घटना में एक बकरी की भी मौत हुई है। परिवार ने पारस को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation अधिकारियों की उदासीनता भारी, सारंगी बस स्टैंड से चौपाटी तक की सड़क बनी मुसीबत का सबब, लोग परेशान थांदला-बदनावर मार्ग पर बबूल का पेड़ गिरने से लगा जाम