जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी में भी एक कबूतर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्थानीय भेरवनाथ बस स्टैंड पर स्थित शांतिलाल पीपाड़ा महावीर किराना दुकान पर एक कबूतर उडता हुआ गिरा और मौत हो गई। बंटी पीपाडा ने नगर पत्रकार संघ को बताया तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया ओर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शी राजू पीपाड़ा प्रेमदास बैरागी ने बताया कबूतर उड़ता हुआ आया और गिर गया गिरने के बाद कबूतर की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर मनोहर डाबर, बीएएस आरपी वसुनिया एवीएफओ चौकीदार लक्ष्मण राधू भाई अपनी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने कबूतर को नगर के बाहर ले जाकर गड्ढा खोद कर गाड़ दिया। फिलहाल इस मौत के बाद सारंगी में भी बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। Post navigation दक्षिण कालिका माता मंदिर पर हुई महाआरती अनु.ज. जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के झाबुआ आगमन पर जिले कि सीमा पर किया भव्य स्वागत