जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया को बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने इसके आदेश जारी किए है। कनासिया ने बताया कि वे पहले इंदौर व भोपाल पदस्थ रह चुके है। इससे पहले वे खट्टाली चौकी प्रभारी थे। एसपी व्यास ने उन्हें नानपुर थाना प्रभारी का चार्ज दिया है। नानपुर के थाना प्रभारी नेपालसिंह चोहान का प्रमोशन होने के बाद कनासिया को नानपुर थाने का प्रभार दिया है। इनके अलावा रक्षित केंद्र से सरदार सिंह सोलंकी को कट्ठीवाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि आंद्रेयास कटारा को चौकी प्रभारी बड़ी खट्टाली बनाया गया है। Post navigation नानपुर पहुंचे वन मंत्री चौहान, शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया शासकीय हाईस्कूल में मनाया बसंत पंचमी उत्सव, विद्यार्थियों ने की माता सरस्वती की पूजा