आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

शासन से मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का विकास खण्ड कट्ठीवाड़ा, जिला आलीराजपुर- में मध्य-प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र खोगल के मार्ग दर्शन में आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डावर की अध्यक्षता में विकास खण्ड कट्ठीवाड़ा जिला आलीराजपुर में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस  कार्यकारिणी का गठन उपस्थित कर्मचारीयो की सहमति से कट्ठीवाड़ा में किया जाकर ब्लाक अध्यक्ष के रूप प्रकाश मकवाना को सर्वसहमति से चुना गया। ब्लॉ्क मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन के चयन में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस कर्मचारी के संगठन के अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह डावर तथा अन्य उपस्थित कर्मचारी अशोक बारीया, कैलाश बघेल, मोहम्मद ऊष्मान खाँ, जितेंद्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र अवास्या, दुष्यन्त सिंह जादव, दुर्गेश ब्रह्मणे, रश्मि तोमर,पंकज प्रजापत, ज्ञानसिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, खुमान सिंह चौहान, अभिषेक डावर आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक के अध्यक्ष ने कहा है कि मुझे जो भी दायित्व सौंपा है वो पूर्ण निष्ठा एवं  ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। जिले के अध्यक्ष डावर ने कहा है कि ब्लॉक् की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से किया जावेगा ।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *