झाबुआ-आलीराजपुर लाइव ने खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद प्रशासन ने दोनों आरोपियों को अटैच किया। आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा गबन कांड के दो आरोपियों को कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया है। रामनारायण राठौड़ (व्याख्याता सर प्रताप उमावि आलीराजपुर) और रमेश बघेल (प्रधानाध्यापक उमावि आमखूंट) गबन कांड में आरोपी बनाए गए हैं। एफआईआर होने के बावजूद दोनों पर निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है। इस मुद्दे को झाबुआ-आलीराजपुर लाइव ने प्रमुखता से उठाया था। इसके चलते कलेक्टर ने बघेल और राठौड़ दोनों को निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया है। रविवार सुबह इसके आदेश जारी किए गए। Post navigation जिला प्रेस क्लब ने किया फौजी का सम्मान, पत्रकार बोले-फौजी का सम्मान कर हम गौरवान्वित हुए अपने अस्तित्व को तलाश रही पेटलावद की पंपावती नदी, सौंदर्यीकरण की उठ रही मांग…