आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी वीरसिंह पिता हरमल भील निवासी भजियाना अपने घर के पास बने ढलिये में अवैध रूप से 33 पेटी बीयर रखी हुई थी। जिसे जब्त किया गया। आरोपी फरार हो गया। शराब की कीमत 72600 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई एसपी राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, अनुभागीय अधिकारी अश्विनी कुमार के निर्देशन में की गई। निरी सरदारसिंह सोलकी थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा, उनि शिवा तोमर, सउनि जयबीरसिंह भदौरिया, सउनि मधुराज कुशवाह आर 214 अनिल, आर 449 विकाश, आर 91 आशीष, आर 267 प्रदीप का सराहनीय कार्य रहा। Post navigation संग्रहित कचरे को गांव से दूर नष्ट करवाने के बजाय रात के अंधेरे में जलाया जा रहा, आमजन परेशान कार्यकर्ता फलियो और गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से मिले और शासन की योजनाओं के बारे में बता, ताकि वे भाजपा की नीति अच्छे से समझ सके : वन मंत्री चौहान