झाबुआ Live के लिए राणापुर से मयंक गोयल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । राणापुर के आऊटर पर श्री जी पेट्रोल पंप के पास अभी अभी एक तुफान जीप ने अपने ही सवार की जान ले ली । दरअसल तुफान जीप खचाखच भरी हुई थी ओर बोनट तक पर सवारीया भरी हुई थी इसी बीच चालक ने अचानक से ब्रेक लगाया जिस पर बोनट पर बैठै तीन लोग उछलकर सडक पर जा गिरे इन तीनों मे से एक महेश पिता तितरिया निवासी कालापान सिर के बल गिरा ओर मोकै पर ही उसकी मोत हो गयी । पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्ट माट॔म के लिए भिजवाया है वही दो घायलों का इलाज जारी है एक बार फिर ओवरलोड तुफान ने एक यात्री की जान ले ली । Post navigation 2017 में बलात्कार के आये फैसले चीख चीख कर कह रहे है कोई तो बचाओ अलीराजपुर के “पुरुषों ” को रैंगिंग का मामला सामने आया ; प्रताड़ित छात्र ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन