झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉपरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का आयोजन स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक भोपाल वृत्त पीएस पम्मी, क्षेत्रीय प्रबंधक रतलाम क्षेत्र सुबोध पुनोठा के आतिथ्य में अणु पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया गया व स्कूली बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम परेड द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वगत किया। स्वागत भाषण स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष लोकेश गादिया द्वारा किया गया। महाप्रबंधक पीएस पम्मी ने कहा कि अनुशासन एवं शिक्षा जीवन मे किस तरह महत्वपूर्ण है। साथ ही बच्चों को अपने भविष्य हेतु लक्ष्य निर्धारित कर उस पर अग्रसर होने के लिये प्रेरित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक रतलाम क्षेत्र सुबोध पुनोठा ने शिक्षा के क्षेत्र में बैंक किस तरह से मददगार है इस हेतु उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक प्रमोद अग्रवाल, कृषि शाखा प्रबंधक एसएस व्यास, व्यवसायी अली हुसैन नाकेदार, श्रैणिक गादिया, अनिल भंसाली, माणकलाल लोढ़ा, जितेन्द्र घोड़ावत, पूनमचन्द गादिया, महेश व्होरा, राजेश बरमेचा समेत नगर के व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गादिया एंव आभार प्राचार्य प्रमोद नायर द्वारा किया गया। अवसर 25 बच्चों को स्कूल ड्रेस का वितरण एसबीआई द्वारा किया गया। Post navigation निलेश ने एनिमल हसबेंड्री में हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान साध्वी समर्पिता के सानिध्य में मनाया गया चौमासी पक्खी पर्व