लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया माँ भद्रकाली मेले की आज विधिवत शुरूवात हो चुकी है। मेले का शुभारंभ जिले के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221204-WA0002.mp4 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीओपी सोनू डावर, रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया व पुलिस बल मौजूद थे । फीता काटने के बाद एसपी अगम जैन बैंड बाजो के साथ अश्वारोही दल के साथ पंचायत भवन पहुचे। जहां एसपी साहब का स्वागत सत्कार हुवा । एसपी साहब ने वहां कहा कि मेले के अवसर पर इतने सारे सम्मनित जनों से एकसाथ रूबरू होने का मौका मिला यह मेरे लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने परम्परा के मेले पर कहा कि मेले में शांति व्यवस्था बनी रहे उसके लिए सभी को पुलिस का सहयोग करना है। परम्परा का मेला शन्तिपूर्वक सम्प्पन हो यह आप सभी का कर्तव्य है। उन्होंने इस अवसर पर पैसा एक्ट को भी विस्तृत रूप से बताया । Post navigation खेत में लगे शामिल नलकूप व सिंचाई का विवाद पैसा एक्ट के तहत ग्राम सभा में निपटा ग्रामीण अंचलों से आए लोगों से एसपी ने किया संवाद, एक बुजर्ग बोला साहब थमारा नंबर आल दो