झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा गगन पंचाल की रिपोर्ट- पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने कल शाम अचानक कल्याणपुरा के पुनईमाँ की डुंगरी पर स्थित कल्याणधाम मंदिर पहुँचे और पुर्व में अपने द्वारा रोपे गए पौधों को देखा और स्वय ही हेण्डपम्प से बाल्टी में पानी भरकर पौधों में पानी डाला व युवाओ द्वारा संचालित व्यायाम शाला के लिये अपनी तरफ से व्यायाम हेतु डम्बल एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई। इसी के साथ युवाओं के व्यायाम हेतु एक ओटला निर्माण हेतु एवं वॉलीवाल ग्राउंड हेतु बनाने अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की। एस पी जैन ने कहा कि हर युवा अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने हेतु हर दिन यहाँ आये व्यायाम करें। आपके यहाँ पर व्यायाम शाला हेतु मुझसे जैसा भी सहयोग चाहिये मैं करता रहूंगा। कल्याण धाम के संचालक कर रहे युवाओं ने एसपी जैन से कहा कि श्रीरामजी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे व आप सामाजिक कार्यो सहयोग करते रहे एव को नई दिशा देते रहे हमे खुशी है कि पुलिस अधीक्षक गाँवो के युवाओं एवं बेटियों के बारे में निरन्तर सोचते है और उन्हें नया कल बनाने के लिये प्रेरित करते है। Post navigation आदिवासी चेतना यात्रा 19 से 30 जनवरी तक जिले के 300 गांवों का करेगी भ्रमण खेल आनंद उत्सव कार्यक्रम में सरपंच-सचिव ने नहीं ली रुचि