आलीराजपुर। 20 जून को को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर व कलेक्टर अलीराजपुर द्वारा ग्राम खुशहाल बयड़ी थाना उदयगढ़ में ग्राम वासियों की खाटला बैठक ली गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा ग्राम वासियों की जन समस्या सुनी व तत्काल मौके पर उनका निराकरण किया गया। ग्राम वासियों को समझाया गया कि अधिक से अधिक बालक/बालिकाओं को स्कूल भेजें तथा उन्हें पढ़ाए । महिलाओं को “पुलिस दीदी”की जानकारी दी गई व साइबर अपराध घटित होने संबंधित जानकारी भी दी जिसमें ओटीपी ना बताना, आमजन को फोन कॉल पर बातचीत न करना । साथ ही साथ डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना व शराब न पीना तथा साहूकारों से दूर रहने व कोई साहूकार परेशान करे तो उसकी सूचना तत्काल थाना उदयगढ़ को देने की समझाइए दी गई । यह भी आश्वासन दिया गया कि पुलिस आमजन के लिए 24 घंटे तैयार है आप जब फोन करेंगे तब पुलिस आपके द्वार पर होगी बताया। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर द्वारा भी पानी की समस्या,भूमि संबंधित समस्या का तत्काल मौके पर ही निराकरण तहसीलदार व एसडीएम जोबट को निर्देशित कर निराकरण किया गया खाटला बैठक में ग्राम खुशहाल बयडी , भांडा खापर ,बावड़ी खुर्द ,पिपलिया , जाबुखेड़ा, धामंदा के ग्रामीण व प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। भविष्य में पुनः इस प्रकार की खाटला बैठक आयोजित कर आमजन की समस्या का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा। Post navigation अज्ञात व्यक्ति ने गाय को मारी कुल्हाड़ी, घायल हुई गाय सांसद ने आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, नीति आयोग की सदस्य और कलेक्टर भी हुए शामिल