आज सुबह सुबह एसपी अगम जैन ने एक बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें उन्होंने पेटलावद टीआई राजूसिंह बघेल को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर को पेटलावद थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी अगम जैन ने इसमें प्रशासनिक दृष्टि से पदस्थापना करने का हवाला दिया है, लेकिन पेटलावद टीआई के लाइन अटैच होने का कारण कुछ और है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पेटलावद टीआई किसी व्यक्ति को अनपढ़ और कम पड़ा लिखा बता रहे थे, और कह रहे थे ना नोकरी कर पाओगे और ना खेती कर पाओगे। बताया जा रहा है कि उसी वायरल वीडियो के बाद एसपी अगम जैन ने यह एक्शन लिया और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि झाबुआ Live ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खैर जो भी हो पेटलावद टीआई लाइन अटैच हुए है। Post navigation वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और खातों से लेन देन की जानकारी दी पेटलावद के नवागत टीआई प्रदीप वाल्टर ने किया पदभार ग्रहण, यह बोले नवागत टीआई..