जितेंद्र वर्मा, जोबट कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार समस्त राजस्व अधिकारीगण ने अलग-अलग शासकीय उचित मूल्य वितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जोबट वीरेंद्र सिंह बघेल ने बेतवासा, कनवाड़ा पीडीएस दुकान का निरीक्षण बताया जाता है कि उन्होंने उक्त संस्था में खाद्यान्न उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेते हुए खाद्यान्न वितरण और वर्तमान उपलब्धता की जांच की। उन्होंने स्टॉक पंजी एवं अन्य दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से खाद्यान्न मिलने संबंधित जानकारी और उसका फीडबैक भी लिया जिलेभर में राजस्व अधिकारीगण ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. बेडेकर ने प्रत्येक राजस्व अधिकारी को प्रतिदिन तीन-तीन दुकानों का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने क निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी दुकान पर कोताही, गड़बड़ी पाई जाएगी संबंधित पर कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Post navigation जोबट पुलिस की बड़ी करवाई, 2 लाख 32 हजार की अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार प्रधानमंत्री का संकल्प विकसित भारत हासिल करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है