सारंगी से जीवनलाल राठौड़ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं सोमेश मिश्रा कलेक्टर महोदय झाबुआ के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद शिशिर गेमावत द्वारा उप तहसील सारंगी के नवीन परिसर में आज पौधारोपण किया गया। उक्त अभियान शासन के अंकुर अभियान अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें वायुदूत एप्प के माध्यम से रोपित किए गए पौधों की मॉनिटरिंग और देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर जगदीश वर्मा तहसीलदार पेटलावद, परवीन अंसारी नायब तहसीलदार सारंगी, देवराम निहरता राजस्व निरीक्षक, पटवारी ईशवर पाटीदार, यश रामावत, लालचंद बबेरिया, दिनेश गरवाल, दीपक वास्केल, सन्दीप निंगवाल, राकेश कटारा और ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। Post navigation मंदिर से निकाली जाने वाली यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी विश्वास के साथ चूल में तेज अंगारों पर नंगे पैर चले मां के भक्त