झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – रिजनल पास्टल कैथोलिक कौंसिल आॅफ मप्र की आवश्यक बैठक भोपाल मे आयोजित की गई जिसमे क्षेत्र के विकास, समाज को आगेे बढ़ाना तथा विभिन्न धार्मिक गतिविधियो मे युवाओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दो पर चर्चा की गई । बैठक मे रिजनल पास्टल कैथोलिक कौंसिल आॅफ मप्र की कार्यकारिणी के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए जिसमे विभिन्न डायसिस के बिशप भी एकत्रित हुए। निर्वाचन में थांदला निवासी विलियम एलियास खडिया सचिव निर्वाचित हुए। खडिया के निर्वाचित होने पर बिशप चाको, नवनियुक्त बिशप बसील भूरिया, फादर मेथ्यू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण भट्ट, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, पार्षद किशोर खडिया, अक्षय भट्ट, युवा नेता जसवंतसिंह भाबर, सुधीर भाबर, पीटर बबेरिया, विशाल भाबर, जोसफ माल आदि ने खडिया को बधाई दी। Post navigation तहसील न्यायालय में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन: न्यायाधीश आंगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण करेगी मायासिंह