दिनेश वर्मा, झाबुआ
एलआईसी कार्यालय झाबुआ में रिकॉर्ड कीपर के पद पर कार्यरत मूलचंद चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी राजवाड़ा झाबुआ ने आज दोपहर 1.30 बजे अपने ही घर पर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मूलचंद चौहान ने जब फांसी लगाई तब घर पर कोई नहीं था। बताया जाता है कि मूलचंद चौहान पिछले सात आठ दिनों से ऑफिस की छुट्टी ले रखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम करवा दिया तथा पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *