झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – एमजी रोड पर तेजाजी मंदिर के निकट क्षेत्र को चोरो ने फिर से अपना निशाना बनाया। इसी क्षेत्र मे एक निजी गारमेंट की दुकान पर चोरो ने सेंध लगाकर लाखों की चोरी की वही बुधवार रात्रि मे तेजाजी मंदिर के सामने की लाइन मे कालिका माता मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी पर हाथ साफ किया। सुबह पूजन हेतु पहुंचे पंडित कैलाशचन्द्र आचार्य ने देख की ताला टूट हुआ है व दान पेटी गायब थी। काफी खोजने पर दान पेटी मंदिर के पीछे जल यंत्रालय के समीप खाली पड़ी मिली। Post navigation कपडो की क्वालिटी जांच जांचकर की चोरी मोबाइल चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी पकड़ाए