झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला द्वारा की गई। आत्महत्या पर स्मृति ईरानी द्वारा दिए गए बयान के विरोध मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं एनएसयूआई के छात्रों ने नगर के प्रमुख चौराहे,आजाद चौक पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन कर उनके एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन पर आदिवासी विकास समिति के जिलाध्यक्ष जसवंत भाबर, सुधीर भाबर , आनंद चौहान, एनएसयूआई के दिनेश कटारा , राजेश वसुनिया समेत बड़ी संख्या मे छात्र एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation सांसद भूरिया ने माना मेघनगरवासियों का आभार सबका साथ सबका विकास के ध्येय को लेकर पार्टी को देंगे मजबूती- दौलत भावसार