झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ द्वारा व्यापमं घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ द्वारा आरोप लगाया की व्यापमं घोटाले में कई विद्यार्थियों के भविष्य से खेला गया। इस घोटाले में आए कई नामों को भी छुपाया गया और जिनके नाम आए उनकी अनिश्चित मौत को लेकर एनएसयूआई द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और कालेज बंद करवाया गया। एनएसयूआई थांदला के अध्यक्ष सुनील चरपोटा, उपाध्यक्ष आशीष कटारा, सचिव दीपक डामोर व मुकेश डामोर, मुकेश मुणिया, पवन डामोर ,बहादुर देवदा, शांतु वसुनिया आदि विरोध प्रदर्शन के दोरान मोजूद रहे। Post navigation भूरिया ने की पीडित परिवार से मुलाकात , जताया दुख बारिश के लिए 108 कुंडीय हवन