जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को हरिसत्संग समिति चारभुजा धाम खट्टाली द्वारा शिव मंदिर प्रांगण बढ़ चौक नानपुर पर भव्य भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। वही खंडवा-बड़ौदा रोड पर शिव मंदिर पर व सेजगांव के अतिप्राचीन महादेव मंदिर पर गुराडिय़ा फलिये में विशाल भंडारा भी रहेगा जिसमे आसपास से अन्य जिलों से भी भक्त शिव दर्शन करने प्रतिवर्ष आते है। किवदंति है कि सेजगांव महादेव मंदिर पहाडिय़ों के बीच में है तथा त्रिवेणी संगम होने से इस मंदिर में हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। नानपुर नगर की समस्त धर्म प्रेमियों से शिव मंदिर बढ़ चौक ने अपील की है कि वह आज रात्रि 8 बजे शिव मंदिर की भजन संध्या में पहुंचकर धर्मलाभ ले। ) Post navigation बाइक चलाना बच्चों का खेल, रफ्तार के साथ खेल रहे जिदंगी से, पुलिस और प्रशासन जानकर भी अनजान. नाले में छिपाकर रखी छह लाख रुपए की अवैध शराब पुलिस ने बरामद की