https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220919-WA0022.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220919-WA0023.mp4 कल हुए एक मामले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को हटाने के आदेश दे डाले। दरअसल, कल रात को पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ के कुछ छात्र कोतवाली थाने पहुंचे थे और उन्होंने सीनियर छात्रों से बदसुलूकी और रैगिंग के आरोप लगाए थे और अपनी सुरक्षा की मांग की थी। जब कुछ देर बीतने के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा कोई एक्शन न लिया गया तो एक छात्र ने सीधे एसपी अरविंद तिवारी को दूरभाष कर इस मामले को बताया तो उल्टा एसपी ने उनकी समस्या हल करने के बजाय उनके साथ गाली गलोच ओर अभद्रता करने लग गए। इसके बाद वह ऑडियो वायरल हो गया और जब यह सुबह सीएम के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल झाबुआ एसपी को हटाने के आदेश दे दिए। इस कार्यवाही को सीएम का एक बड़ा एक्शन माना जा रहा है। Post navigation वार्ड 8 के पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव को जनसंपर्क में मिला रहा जनता का अपार जनआशीर्वाद… सीएम की पेटलावद सभा से पहले सभास्थल से 100 मीटर दूरी पर हुआ बिजली पोल में फाल्ट, मच गई अफरा-तफरी