सलमान शैख@ झाबुआ Live पेटलावद। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शाम 4 बजे पेटलावद आ रहे है। पुराना बस स्टैंड पर उनकी जनसभा रखी गई है। वे यहां जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील करेंगे, लेकिन उनकी जनसभा से पहले अब से थोड़ी देर पहले सभास्थल से 100 मीटर दूरी पर साईं मंदिर के पास स्थित पोल पर अचानक फाल्ट हो गया और चिंगारियां निकलने लग गई। यह फाल्ट एक चिड़िया के तारों को स्पर्श करने से होना बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मियों, दुकानदारों और अन्य लोगो में अफरा तफरी मच गई। हालांकि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर यहां खुद सीएम जनसभा को संबोधित करते और जनता यहां तक रहती ही, ऐसे में एक बड़ा हादसा सीएम की सभा में हो जाता, क्योंकि यहां से वाहनों का रूट बदलकर उसी मार्ग से आवगमन चल रहा है। Post navigation एक्शन मोड़ में सीएम शिवराज; झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल हटाने के आदेश; यह रही बड़ी वजह .. सीएम के पेटलावद दौरे से पहले गोतम गेहलोत का यू टर्न; फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; क्या आज बागी बैठेंगे समर्थन में…