आने वाली 27 सितंबर को नगर परिषद पेटलावद में पार्षद पद के चुनाव के लिए मतदान संपन्न होना है। एक और प्रशासन जोर शोर से तैयारियो में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों ने भी अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पेटलावद के वार्ड क्रमांक 8 की बात करे तो यहां के भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव ने भी अपने वार्ड में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हालांकि राजेश यादव बीते कई वर्षो से इस वार्ड की जनता से बिना पार्षद पद पर रहते हुए भी सुख दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और आज जब कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया तो जनता का अपार जनआशीर्वाद उन्हें मिला। चाहे युवा हो या बुजुर्ग सभी के चेहरे पर उन्हें देखते ही मुस्कान आ गई और उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। Post navigation जिला कांग्रेस कमेटी ने नगरपालिका वार्ड चुनाव हेतु प्रभारियों एवं संयोजक नियुक्त किए एक्शन मोड़ में सीएम शिवराज; झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल हटाने के आदेश; यह रही बड़ी वजह ..