अलीराजपुर लाइव ॥ अलीराजपुर एसपी अखिलेश झा ने आज दो दिन पूव॔ लोका युक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते पकडे गये बरझर चोकी प्रभारी  एएसआई बलवंत कुंडल को निलंबित कर दिया है साथ ही चंद्रशेखर आजादनगर टीआई नवीन बुधोलिया को इसी मामले मे लाइन हाजिर कर दिया है गोरतलब है कि पुलिस महानिदेशक ने पहले ही आदेश दे रखे है कि लोका युक्त के द्वारा पकड़े जाने पर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय होगी । उसी कडी मे टीआई बुधोलिया पर गाज गिरी है । एसपी अखिलेश झा ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि सुदामा मोरे (उप निरीक्षक) को बरझर चोकी इंचाज॔ बनाया गया है वही फिलहाल उप निरीक्षक एस वसुनिया को आजादनगर थाने का प्रभार सोंपा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *