चंद्रशेखर आजाद नगर शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियो में ऊर्जा संरक्षण के संबंध में जागरूकता के लिए महाविद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में बी. एससी द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष बैरागी ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संप्रदा चौहान ने प्राप्त किया तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धार्थ डामोर एवं ग्रुप ने प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.एस. डोडवे द्वारा विद्यार्थियो को ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझाते हुवे विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरसिंह बर्डे द्वारा किया गया। आभार डॉ. नवनीत सांकला द्वारा माना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा। Post navigation थांदला बदनावर मार्ग पर हुआ फिर हुआ हादसा गैस टैंकर और पिकअप की हुई भिड़ंत पुलिस को मिली सफलता, पुलिस टीम ने विधुत मंडल के तार चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, 1 आरोपी फरार