थांदला – नर्मदा ग्रामीण बैंक शाखा पिटोल की शाखा प्रबंधक अष्ट हुनमान मंदिर न्यास मंडल की सचिव एवं स्वर्ण समाज के प्रमुख स्व.वरदीचंद सोनी की पुत्री उर्मिला सोनी का अहमदाबाद मे उपचार के दौरान निधन हो गया। अष्ट हनुमान मंदिर न्यास मंडल के महंत गोपालदास महाराज, अशोक अरोरा एवं सदस्यों स्टेट बैंक एवं काॅपरेटिव बैंक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, स्वर्णकार समाजजन, नगर के गणमान्य नगारिकों ,जनप्रतिनीधियों एवं पत्रकारो ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। पद्मावती तट स्थित मुक्ति धाम पर अंंितम संस्कार किया गया। उनके भाई ललित, राधेश्याम सोनी, गोपाल सोनी व गोविन्द ने उन्हें मुखाग्नि दी। Post navigation नगर परिषद ने पकडे़ आवारा मवेशी हज यात्रियो के टीकाकरण को कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन