आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर नगर से 8 लोग उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। सभी 21 दिन तक मक्का मदीना में रहकर इबादत करेंगे। इससे पहले समाज जनों ने उमरा यात्रा पर जा रहे यात्रियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया और दुआ की गुजारिश की। सय्यद अल्ताफ बावा से बड़ी तादाद में मिलने पहुचे लोग। सय्यद अश्पाक बावा ने मक्का-मदीना जियारत के लिए हाजियो के हक में दुआ कर देश मे अमनो-सुकून की दुआ मांगी। आज़ाद नगर से अफजल खान, इरफान रँगरेज और इमरान शेख अपने परिवार के साथ उमरा पर गए है। शनिवार शाम को सभी यात्रियों को मुम्बई के लिए रवाना किया। जहां से वे सोमवार सबेरे 6 बजे जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। Post navigation समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का सम्मान करें : एसपी राजेश व्यास पुरानी चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई, इस बीच हो गई एक ओर वारदात, दंपत्ति को पीटकर ले गए लाखों के आभूषण