आलीराजपुर। उदयगढ़ पुलिस को अवैध शराब पकड़ने में सफलता मिली है। एक आयशर ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरकर ले जाई जा रही थी। जिसे पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल उदयगढ़ पुलिस शराब की पेटियां की गिनती कर रही है। उदयगढ़ थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया अभी पेटियों की गिनती चल रही है, गिनती के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि शराब कितने की है। Post navigation लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करें : एसपी व्यास महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक ने उर्जा महिला डेस्क की समीक्षा की