अर्पित चोपड़ा, खवासा शीतला सप्तमी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई गई। अलसुबह से ही स्थानीय शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने पहुँच दर्शन, पूजन किया। मंदिर पर प्रजापति समाज द्वारा विभिन्न व्यवस्था एवं विद्युत सज्जा की गई थी। शाम को प्रजापति समाज द्वारा बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें नाचते गुलाल उड़ाते हुए समाजजन शामिल हुए। जुलूस में माताजी के तसवीर को बग्गी में विराजित कर ग्राम भ्रमण करवाया गया। शीतला सप्तमी पर पहली बार प्रजापति समाज ने जुलूस का आयोजन किया। Post navigation गौवध का मामला सामने आया, आरोपी फरा, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया चैत्र नवरात्रि में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, शतचंडी देवी यज्ञ भी चल रहा