थांदला। 28 मार्च को घोषित कक्षा पांचवी और आठवीं में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। कक्षा पांचवीं में दर्ज 81 में से 68 और कक्षा आठवीं में दर्ज 57 में से 41 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा पांचवी में अब्देअली बुरहानुद्दीन बोहरा ने 93%, आदित्य निलेश गढ़वाल ने 90.75%, और आरोही भरतकुमार पुरोहित ने 90.5% अंक अर्जित किए वहीं कक्षा आठवीं में ओजस अतुल सोनी ने 90.83%, जनिशा आदित्य शर्मा ने 89.66%, अनंत प्रफुल्ल पावेचा ने 88.5%, दिव्यान जतिन जैन ने 88.5%, साक्षी रामनरेश जायसवाल ने 86.3% और आदि प्रफुल्ल पावेचा ने 85.5% अंक हासिल कर अपना व शाला का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया, वाइस प्रिंसिपल आदित्य शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित की। प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम आपकी मेहनत,लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का फल है। इस शानदार उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई! आपकी यह सफलता न केवल आपके परिश्रम का प्रमाण है बल्कि भविष्य में और ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा भी देती है। Post navigation मुनि श्री पूर्ण सागर जी ने सभी आहार का त्याग कर यम संलेखना धारण की, अभी संयम साधना चल रही है थांदला की युवा मुमुक्षु नव्या शाहजी करेंगी जैन भगवती दीक्षा अंगीकार, इस दिन होगी भगवती दी