झाबुआ Live डेस्क झाबुआ के वरिष्ठ एडवोकेट जगदीशचन्द्र नीमा के पोत्र व सिविल इंजिनीयर संजयकुमार नीमा के पुत्र उज्जवल नीमा ने जेईई एडवांस [JEE (ADVANCE) 2020] की परीक्षा मे सम्मिलित एक लाख साठ हजार परीक्षार्थीयों मे AIR 6413 प्राप्त कर परिवार को गोरवान्वित किया है | उनके द्वारा अर्जित अन्य सफलताओ मे हाल ही मे हुई जेईई मैन्स [JEE (MAINS) 2020] की परीक्षा मे उन्होंने 11 लाख विध्यार्तियो मे से AIR 3287 अर्जित की है | उल्लेखनीय है कि उज्जवल नीमा ने न्यू केथोलिक मिशन स्कूल, झाबुआ मे अध्धयन करते हुए कक्षा दसवी (बोर्ड) की परीक्षा मे 98 प्रतिशत हासिल किये थे और अपनी इसी सफलता को जारी रखते हुए उन्होंने 12वी (बोर्ड) मे 95 प्रतिशत अर्जित किये थे | इस तरह उन्होंने अपनी मेहनत से नीमा परिवार को गौरवान्वित किया है | Post navigation लायंस क्लब ने कोरोना से बचाव के लिए वितरित किए जागरूकता पर्चे धर्मरक्षकों ने रानी दुर्गावती-पुंजिया भील की जन्म जयंती पर किया रक्तदान, दी समाजजनों को सीख