झाबुआ लाइव डेस्क- लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति देवझीरी के अध्यक्ष तेरसिंह भूरिया को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले के मुताबिक फरियादी कमल निनामा से देवझीरी और नवांगाव में खुलने वाली उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने के लिए मांगी थी। 20 हजार रुपये रिश्वत पांच हजार रुपए पहले ले चुका था आरोपी अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की कार्रवाई की गई। Post navigation लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी 33 बरसों बाद बगास्या बाबजी के मेले का शुभारंभ, उत्साह के साथ बडी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी