आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नवाबी कमेटी ने हुसैनी मस्जिद के इमाम साहब को रमजान के मुबारक महीने में ईद की सलामी में उमराह के लिए भेजने की घोषणा की थी और कल उन्हें उमराह के लिए रवाना भी किया जाएगा। बड़ी खुशी के साथ बताया जाता है की नवाबी कमेटी ने एक बड़ा अच्छा और नेक काम किया है जो हर मुसलमान के दिल मे उम्मीद और चाहत होती है कि हम सभी को एक दिन मक्का-मदीना की जयारत नसीब हो। इस अवसर पर सभी मुसलमान शनिवार शाम 5 बजे असर की नमाज के बाद हुसैनी मस्जिद के इमाम उमराह पर जाएंगे जिसका सभी पुष्पमाला से स्वागत करेंगे। इस दौरान नवाबी कमेटी के सदर अखलाक नवाबी ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे कल हुसैनी मजिस्द चौक पर एकत्रित हो ताकि नाते पाक पढ़ते हुए जुलूस की शक्ल में इमाम साहब को उमराह के लिए रवाना किया जाएगा। ) Post navigation विधायक कलावती भूरिया ने 2 करोड़ 72 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन भोरण में तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में