झाबुआ लाइव के लिए जामली से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट- रायपुरिया जामली मार्ग पर एक कुएं में शव मिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। ग्राम जामली के अमृत पिता कोदा प्रजापत का शव अपनी ही ईंट भट्टे के समीप कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अमृत पिता कोदा प्रजापत सुबह से ही लापता था। परिवार का एकलौता होने से शव देखकर परिवार वाले बिलख पड़े। इसके बाद पुलिस की सूचना दी, पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा मर्ग कायम किया है। Post navigation एसडीएम हर्षल पंचोली के शासकीय वाहन से दुर्घटना में घायल बालक के परिजनों ने दर्ज करवाई एफआईआर मुश्किल मे टमाटर उत्पादक किसान ; इस बार टमाटर की बजाय टमाटर की फसल उखाडने को हो रहे मजबूर