लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया रायपुरिया में पुराने पुलिस थाने भवन के पास ग्राम के मुख्य मार्ग पर स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा पुलिस तथा समाजसेवी जनता के सहयोग से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। अध्यापक पुष्पेंद्र लाला द्वारा शिवलिंग का मावे से भव्य श्रृंगार किया जावेगा। साथ ही मंदिर समिति द्वारा पुलिस तथा समाजसेवी जनता के सहयोग से महा प्रसादी के लिए साबूदाना की खिचड़ी तथा दूध के शरबत का वितरण किया जाएगा। भोलेनाथ की आरती के बाद इस प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वर्तमान समाजसेवी जनता के साथ थाना प्रभारी तथा पूरा स्टाफ भी इस आरती में शामिल होगा । मान्यता दरअसल मान्यता है पुराने समय मे जब मंदिर के पास थाना हुवा करता था, तब चोरों से यह शिवलिंग किसी मामले में पुलिस को बरामद हुवा था शिवलिंग को तत्समय के तत्कालीन थाना प्रभारी ने यहां शिवलिंग स्थापित करवाया था और एक ओटला निर्मित करवाया था तब से मंदिर की देखरेख तथा पुजारी को प्रतिमाह भेंट स्वरूप राशि भी पुलिस थाना रायपुरिया से दी जाती आ रही है। मंदिर के आयोजन में प्रतिवर्ष पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहता है। गौरतलब है रायपुरिया पुलिस पुलिसिया कार्य के साथ साथ सामाजिक पुलिसिंग में भी समय समय पर अपनी भूमिका दिखाती है । Post navigation लायंस क्लब रायपुरिया के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 फरवरी से महाशिवरात्री पर महाआरती के बाद होगा फलाहार तथा दूध के शरबत का वितरण