नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk नगर पालिका झाबुआ एवं नगर पंचायत राणापुर, थांदला एवं पेटलावद की मतगणना को 1 हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर नगर पालिका परिषद झाबुआ एवं नगर पंचायत मेघनगर थांदला एवं पेटलावद के प्रथम सम्मेलन एवं अध्यक्ष / उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त की है ,झाबुआ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए एसएस मुजाल्दा अपर जिला दंडाधिकारी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है तो नगर पंचायत राणापुर के लिए सुनील झा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) झाबुआ, थांदला के लिए अनिल भाना अनुविभागीय अधिकारी (रा.) थांदला एवं पेटलावद के लिए शिशिर गेमावत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पेटलावद को नियुक्त किया है, दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के प्रथम सम्मेलन के साथ ही यहां के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न होगा। विशेष – अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि घोषित हो जाने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां फिर से बढ़ेगी, चारों नगरीय निकायों में भाजपा के पूर्ण बहुमत के बावजूद भी गुटबाजी कारण कई सारी अकल्पनीय घटनाएं जिले वासियों को देखने को मिलेगी। Post navigation राष्ट्र की एकता अखंडता हेतु सामाजिक सरसता के भाव से सर्व सनातन समाज के साथ बामनिया में होगी वीर राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापना नशा मुक्ति के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने चलाया वृहद अभियान, कई जगह की गई छापामार कार्यवाही..