रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा ने नगर के युवा मृदुभाषी इमरान खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इमरान खान का मनोनयन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया द्वारा किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनैद खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, इरशाद खान, मेघनगर अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष जियाउल हक कादरी, जाकिर कुरैशी, इरफान खान, फरहान काजी, इजाज खान, हसन आदि ने बधाई दी। इस मौके पर खान ने कहा कि वे भाजपा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। Post navigation मुख्यमंत्री संबल योजना में 1900 पात्र उपभोक्ताओं के 1 करोड़ 14 लाख के बिजली बिल माफ एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर धरने देने संबंध में सौंपा ज्ञापन