झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- प्रधानमंत्री आवास के तहत कई हितग्राहियों द्वारा निर्माण कार्य नहीं किए जाने पर पंचायतों द्वारा उनके संबंध में शिकायत की जा रही है। इस बारे में जनपद पंचायत द्वारा भी सतत निगरानी की जा रही है। ऐसे कई प्रकरण सामने आ रहे है जिसमें हितग्राही योजना का लाभ ले कर निर्माण कार्य नहीं कर रहे है। इसी प्रकार का मामला ग्राम पंचायत करवड़ में 9 हितग्राहियों के खिलाफ पंचायत द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कमिश्नर की टीम दौरा कर रही- इसके साथ ही इंदौर कमिश्नर की टीम भी क्षेत्र में दौरा कर रही है जिसमें जाइंट कमिश्नर चेतना फौजदार, पवन जैन और मिश्रा द्वारा जांच की जा रही है। इनके साथ सीईओ महेंद्र सिंह घनघोरिया उनके साथ है। इस दरमियान टीम ने ग्राम पंचायत मोहनकोट में कई आवासों की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली और ऐसे हितग्राहियों से भी चर्चा की जिन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जिसमें 3 हितग्राहियों द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु होने से उसकी पत्नी द्वारा अब निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जा रहा है। वहीं दूसरे दो निर्माण कार्यों में एक व्यक्ति ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। करवड़ में इनके खिलाफ की शिकायत- ग्राम पंचायत करवड़ द्वारा दूधा पिता जालु मुणिया निवासी वड़लीपाड़ा, रखमा पति कालू गामड़ निवासी नल्दी, मानकी पति अमरा सोलंकी निवासी सुल्तानपुरा, शंभू पिता शंकर निवासी तेजपुरा, थावरी भाभर निवासी तेजपुरा, मंगलिया पिता दीता गरवाल निवासी जिरावलिया, बाबू सकरा निवासी सुल्तानपुरा, भूला पिता मदनसिंग निवासी सुल्तानपुरा, नानुराम बारिया निवासी सुल्तानपुरा के खिलाफ पुलिस थाने में आवेदन देकर आवास निर्माण न करने की रिपङ्क्षर्ट लिखाई. Post navigation प्रधानमंत्री सडक़ में हल्की सामग्री का उपयोग कर ठेकेदार ने बनाया गुणवत्ताविहीन धतुरिया-चारण कोटड़ा मार्ग मुगल ने सीएम चौहान को ट्वीट कर अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक समस्याएं से करवाया वाकिफ